Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर में आज 10 नए कोरोना मरीज इन इलाकों से आए सामने....

बीकानेर में आज 10 नए कोरोना मरीज इन इलाकों से आए सामने….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला आज भी जारी है। आज पहली रिपोर्टमें 10 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि आज 10 नए मरीज नोखा रोड भीनासर, गोपेश्‍वर बस्‍ती गंगाशहर, चौपडाबाडी गंगाशहर, कुम्‍हारों का मोहल्‍ला भीनासर, जस्‍सूसर गेट के बाहर, रतन सागर कुआं क्षेत्र से सामने आए हैं।

राजस्‍थान : 23 जिलों में ऑरेंज, बीकानेर सहित दो जिलों में यलो अलर्ट जारी…

जयपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा बीकानेर और जालोर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, अजमेर, अलवर, बांसवाडा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, दौसा, डूंगरपुर, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में कहीं- कहीं पर गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जालौर जिले में कहीं- कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते अगले तीन-चार दिन बारिश का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है।

इधर, राजधानी जयपुर में बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव के हालात बन गए हैं। खासतौर से शहर के अंदरुनी हिस्सों में जलभराव का स्तर बढ़ने से वाहन पानी में डूब गए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!