









बीकानेर Abhayindia.com कलक्टर नमित मेहता ने आज बीकानेर के निकटवर्ती चकगर्बी का दौरा कर वहां नगर विकास न्यास (यूआईटी) की जमीन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित आयुर्वेदिक कॉलेज और हैल्थ कॉलेज के लिए उपयुक्त जमीन भी तलाशी। इसके अलावा उन्होंने चकगर्बी में यूआईटी की जमीन को चिन्हित करने तथा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यास सचिव को निर्देश दिए।
इस दौरान कलक्टर के साथ मौके पर न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, तहसीलदार कालूराम पडिहार, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक अग्रवाल, चकगर्बी के हल्का पटवारी रामदेव सारस्वत, न्यास के पटवारी पूर्णाराम आदि मौजूद रहे।
इधर, न्यास तहसीलदार कालूराम पडिहार, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक अग्रवाल ने 493 आरएलडी नग्गासर में यूआईटी जमीन को चिन्हित किया। यहां मौके पर यूआईटी की 15 बीघा जमीन है, जिस पर न्यास के स्वामित्व का बोर्ड लगाया गया। मौके पर नग्गासर की हल्का पटवारी मंजू शर्मा भी मौजूद रही।
















