Saturday, May 16, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : कलक्‍टर नमित मेहता ने कहा- प्रत्येक बैड पर नजर रखें...

बीकानेर : कलक्‍टर नमित मेहता ने कहा- प्रत्येक बैड पर नजर रखें वरिष्ठ चिकित्सक, ऑक्‍सीजन का…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार सुबह वरिष्ठ चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर उपलब्ध ऑक्सीजन के समुचित और न्यायसंगत उपयोग के निर्देश दिए। इससे पहले गुरुवार देर रात उन्होंने एमसीएच विंग में ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था का अवलोकन किया था।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन का अपव्यय किसी भी कीमत पर नहीं हो, इसके लिए प्रत्येक बैड की माॅनिटरिंग की जाए। पीबीएम प्रशासन द्वारा ऑक्सीज खपत वाले प्रत्येक वार्ड में इसके प्रभावी पर्यवेक्षक के लिए दो-दो वरिष्ठ चिकित्सकों तथा प्रत्येक दस बैड पर एक-एक नर्सिंग कर्मी की राउंड द क्‍लॉक ड्यूटी लगाई जाए। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और पीबीएम अधीक्षक खुद विंग का विजिट करते हुए, इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि ऑक्सीजन का अपव्यय तथा लीकेज नहीं हो। सप्लाई के प्रेशर पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा मरीज द्वारा उपयोग नहीं लिए जाने की स्थिति में ऑक्सीजन वाल्व बंद रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऑक्सीजन प्लांट पर तैनात पुलिस कर्मियों को प्रत्येक आवक-जावक पर नजर रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अगले कुछ दिनों तक पीबीएम में रहकर पूरी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। वहीं एमसीएच की ऑक्सीजन सप्लाई इकाई में ऑक्सीजन सिलेण्डर गणना की मॉनिटरिंग के लिए लेखा सेवा के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, प्रशिक्षु आइएएस सिद्धार्थ पलानिचामी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकेश आर्य, पीबीएम अधीक्षक डॉ. गुंजन सोनी, डॉ. सुरेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

केन्‍द्र से ऑक्‍सीजन और रेमडेसिविर मिलने को लेकर मंत्री कल्‍ला आश्‍वस्‍त, मंत्री मेघवाल को दी ये नसीहत….

कोरोना: बीकानेर में आज आए 776 मरीज…

कोरोना: सीएम बोले’संक्रमण रोकने के लिए और सख्त हो जन अनुशासन की गाइडलाइन….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!