Sunday, May 3, 2026
Hometrendingबीकानेर में कलक्‍टर ने जारी किए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस स्टॉक...

बीकानेर में कलक्‍टर ने जारी किए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मानसून के दौरान जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि की संभावना के मद्देनजर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने समस्त पेट्रोल और डीजल के विक्रेताओं को 30 सितंबर 2025 तक 2000 लीटर डीजल व 1000 लीटर पेट्रोल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं। इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा।

इसी तरह उन्‍होंने आगामी मानसून के दौरान बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति में प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित एजेंसी को अपने यहां निर्धारित स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं।

इस संबंध में जारी आदेशानुसार प्रत्येक गैस एजेंसी को अपने अधिकृत गोदाम में 25 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 30 सितंबर 2025 तक स्टॉक में आरक्षित रखने होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!