Thursday, June 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : रात में होगी शहर के भीड़भाड़ और मुख्य स्थानों की...

बीकानेर : रात में होगी शहर के भीड़भाड़ और मुख्य स्थानों की सफाई, जिला कलेक्टर मेहता ने दिए निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर नमित मेहता ने बीकानेर शहर में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं।

मेहता द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशानुसार बीकानेर शहर की मुख्य बाजार, सड़कें ,चैराहे , प्रमुख स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पर्यटन  स्थलों  आदि पर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए। अत्यधिक भीड़ भाड़ और व्यवसायिक गतिविधियों के कारण इन स्थानों पर अधिक  कचरा और गंदगी रहती है, जिससे रात के समय में हटाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

कोविड-19 संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर भी सफाई व्यवस्था अति आवश्यक है। इससे ध्यान में रखते  हुए रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था करवाना शीघ्र सुनिश्चित करें और यदि आवश्यकता हो तो इस कार्य में अतिरिक्त सफाई कर्मी भी नियोजित किए जाएं। जिला कलेक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता से करवाने के  निर्देश दिए है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!