Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : बाल भक्तों ने किया गणेशजी का अभिषेक...

बीकानेर : बाल भक्तों ने किया गणेशजी का अभिषेक…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com दाउजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव के धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। रविवार को बाल भक्तो ने भगवान गणेश का दूध,दही,पंचामृत, केसर,चीनी,शहद से अभिषेक किया। पण्डित सुनील व्यास, विजय श्रीमाली ने मंत्रोच्चारण के साथ गणेशजी को रिझाया। श्रीआदि गणेश मंडल के प्रवक्ता मदन गोपाल व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर सुबह 4 बजे अभिषेक से कार्यक्रम होगा।

इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रि कालीन जागरण किया जाएगा। वहीं 9 सितम्बर को देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिए दो दिवसीय पंचकुण्डीय यज्ञ पं.राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मण करेंगे। गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें वक्रतुण्ड को 1151 किलो का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। शाम को जागरण होगा। इसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, कैलाश पारीक,मनोज के बिस्सा,रामसा व्यास,सोमदत्त पुरोहित सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके पूर्व पांच बुधवारों का गणपति की विशेष पूजाएं की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!