Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : चाचा-भतीजा में मारपीट, चाचा की मृत्यु

बीकानेर : चाचा-भतीजा में मारपीट, चाचा की मृत्यु

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नोखा थानान्तर्गत गांव पारवा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश ने रविवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसमें एक जना गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी बाद में इलाज के दौरान यहां पीबीएम अस्पताल में मृत्यु हो गई।

नोखा थानाप्रभारी मनोज शर्मा ने ‘अभय इंडिया’ को बताया कि नोखा के गांव पारवा में हंसरात बिश्नोई का अपने भाई के बेटों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान हंसराज बिश्नोई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!