Hometrendingबीकानेर में आज पुष्‍करणा सामूहिक सावे की धूम, सारा शहर बनेगा बारातघर,...

बीकानेर में आज पुष्‍करणा सामूहिक सावे की धूम, सारा शहर बनेगा बारातघर, दूल्‍हों पर होगी पुरस्‍कारों की बौछार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आज पुष्‍करणा समाज के सामूहिक विवाह सावे की धूम रहेगी। सैकडों की संख्‍या में विवाह कार्यक्रम होने से सारा शहर बारातघर बन गया है। इस सावे में विष्‍णुरूप में सजे-धजे दूल्‍हे आकर्षण का विशेष केन्‍द्र होंगे। विष्‍णुरूपी दूल्‍हे बिना घोड़ी व बैंड बाजा के पैदल ही विवाह करने ससुराल पहुंचेंगे। दूल्‍हों के स्‍वागत और सम्‍मान के लिए शहर के विभिन्‍न चौक व मोहल्‍लों में तैयारियां तेज हो गई है। सबसे पहले बारात लेकर आने वाले दूल्‍हों पर इनामों की भी बौछार होगी।आपको बता दें कि इस सावे में पुष्करणा समाज के साथ-साथ बड़ी संख्‍या में अन्य जाति वालों के भी विवाह होंगे।

पुष्‍करणा सावे के कार्यक्रमों के अंतर्गत सोमवार को मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा (छींकी) के आयोजन हुए। शाम होते ही छींकी निकलनी शुरु हो गई। पहले लड़की पक्ष की ओर से गणेश परिक्रमा निकली। जिसमें लड़की अपने घर- परिवार के सदस्यों के साथ अपने विवाह स्थल पहुंची। यहां लड़की को पोखने, खोळा भरने की रस्म वधु पक्ष की वरिष्ठ महिला अदा की। इसके बाद वर की गणेश परिक्रमा हुई।

स्‍वागत को आतुर शहर

विष्णु रुपी दूल्हों का स्‍वागत करने के लिए सारा शहर आतुर हो रहा है। शहरी परकोटे के भीतर इलाकों के हर हिस्से से बारातें निकलेगी। शहर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं जहां सावे की रौनक परवान पर नजर न आती हो। हर गली-चौक-मोहल्ला रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। तो वहीं पाटो पर बड़े-बुजुर्ग सावे की परंपरा को परवान पर चढ़ते देख रहे है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular