Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : शब -ए-बारात घर के अंदर मनाएं : डॉ लाल थदानी

बीकानेर : शब -ए-बारात घर के अंदर मनाएं : डॉ लाल थदानी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर abhayindia.com वरिष्ठ जन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक डॉ लाल थदानी को नागौर में कोरोना वायरस बीमारी रोकथाम के बेहतरीन इंतेजमात के बाद बीकानेर की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ लाल थदानी ने मुस्लिम समाज से आग्रह किया है कि शब -ए-बारात कोरोना महामारी को देखते हुए घर के अंदर मनाएं। इस्लाम में इस दिन का बहुत ही महत्व है।मगर  आम जन कुछ दिन सजग और सयंम बरतें। राजस्थान विशेषकर भीलवाड़ा जिला विश्व में अब तक का रोल मॉडल बना हुआ है।
बीकानेर आते ही उन्होंने कोरोना की स्थिति को बारीकी से समझा है। जिला कलेक्टर, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक, अन्य  प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंत्री डॉ बी डी कल्ला को बीकानेर में कोरोना से सीएमएचओ डॉक्टर बी एल मीणा प्रभारी डॉक्टर लाल थदानी विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉक्टर मंजू लता ने संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!