Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : एनएन आरएसवी में "करियर पाथ डिजाइन" कार्यशाला मंगलवार को

बीकानेर : एनएन आरएसवी में “करियर पाथ डिजाइन” कार्यशाला मंगलवार को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

मैनेजमेंट ट्रेनर डॉ. गौरव बिस्सा होंगे मुख्य वक्ता, विद्यायर्थी और अभिभावक कर सकेंगे शिरकत

बीकानेर abhayindia.com पवनपुर स्थित एनएन आरएसी स्कूल द्वारा “करियर पाथ डिजाइन फ्यूचर बिलोंग्स टू यू” कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया जायेगा। समूह के सीईओ आदित्य स्वामी ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य वक्ता मैनेजमेंट ट्रेनर डॉ. गौरव बिस्सा होंगे। स्वामी ने बताया कि इस कार्यशाला में विद्यायार्थियों और उनके अभिभावकों को लेटेस्ट करियर ऑप्शंस की जानकारी के साथ ही करियर चयन के लिए व्यवहारिक पक्षों से भी अवगत करवया जायेगा।

 

स्वामी ने कहा कि कार्यशाला में व्यवहार का विश्लेषण, करियर और बिहेवियर की मैंपिंग तथा माइंड मैपिंग तकनीकों द्वारा विद्यायार्थियों को करियर प्रशिक्षण दिया जायेगा। स्कूल प्राचार्य ज्योति खत्री ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यायार्थियों को उन करियर्स की जानकारी देना है जिन्हें चयनित कर वे देश और समाज की उत्तम सेवा कर सकें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!