Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : कार पलटी, चार की मौत, पांच घायल, नाल थाना क्षेत्र...

बीकानेर : कार पलटी, चार की मौत, पांच घायल, नाल थाना क्षेत्र की घटना…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नाला थाना क्षेत्र में आज एक कार पटलने से उसमे सवार चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं पांच लोग घायल हो गए है। घटना करीब साढ़े तीन-चार बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विक्रमसिंह सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। नाल थाने के एएसआई भगवानाराम के अनुसार नाल क्षेत्र की बाईपास रोड पर शोभासर की ओर जाने वाले मार्ग पर अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे यह दुर्घटना हुई थी। कार में नौ लोग सवार थे। जिसमें चार की मौत हो चुकी है, इसमें तीन बीकानेर के और एक सूरजड़ा गांव के बताए जा रहे हैं। घायल भी आसपास के क्षेत्रों के है। सभी घायलों का पीबीएम में उपचार चल रहा है। हलांकि मृतकों की अभी पहचान की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!