Hometrendingबीकानेर भाजपा की राजनीति में आएगी गर्मी! आने वाली है लिस्‍ट, संभावित...

बीकानेर भाजपा की राजनीति में आएगी गर्मी! आने वाली है लिस्‍ट, संभावित में नाम कटेंगे तो जुड़ेंगे भी…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में ठंडी पड़ी भाजपा की राजनीति में अब गर्मी आने वाली है। असल में, भाजपा शहर कार्यकारिणी की घोषणा लंबे समय से अटकी हुई है। भाजपा के स्‍थानीय क्षत्रपों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद यह कार्यकारिणी अब आने वाले कुछ दिनों में घोषित हो सकती है। आपको बता दें कि पूर्व में शहर भाजपा की संभावित सूची सामने आई थी। बताया जा रहा है कि अब इसमें कुछ फेरबदल हो सकता है। इसमें कुछ नाम कटेंगे तो कुछ जुड़ेंगे भी। ताजा जानकारी के अनुसार, उपाध्‍यक्ष पद के लिए तयशुदा नामों में से कुछ नाम कट सकते हैं। उनकी जगह एक नया नाम भूपेन्‍द्र शर्मा का सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कार्यकारिणी में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का दबदबा रहेगा।

यहां देखें संभावित सूची...

गोपाल अग्रवाल : कोषाध्‍यक्ष

कौशल शर्मा : महामंत्री

राजेन्‍द्र पंवार : महामंत्री

श्‍याम सिंह हाडला : महामंत्री

किशन चौधरी : उपाध्‍यक्ष

रामचंद्र सोनी : उपाध्‍यक्ष

सोहनलाल प्रजापत : उपाध्‍यक्ष

मोतीलाल हर्ष : उपाध्‍यक्ष

दीपक पारीक : उपाध्‍यक्ष

सरिता नाहटा : उपाध्‍यक्ष

किशन मोदी : उपाध्‍यक्ष

सुनीता हटीला : उपाध्‍यक्ष

जोगेन्‍द्र शर्मा : प्रवक्‍ता

इसके अलावा कार्यकारिणी में आठ मंत्री भी शामिल किए जाएंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular