Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकानेर : बाबो भली करें डिपार्टमेंटल स्टोर का शुभारंभ, वाजिब दाम पर...

बीकानेर : बाबो भली करें डिपार्टमेंटल स्टोर का शुभारंभ, वाजिब दाम पर मिलेगी वस्तुएं…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com गंगाशहर नई लाईन में पाबू चौक के पास मंगलवार (धनतेरस) को बाबो भली करे, डिपार्टमेंटल स्टोर का शुभारंभ हुआ। तीन मंजिल के इस डिपार्टमेंटल स्टोर में परचून, कॉस्मेंटिक, मिठाई व बेकरी सहित विभिन्न वस्तुएं गुणवता के साथ वाजिब दाम पर मिलेगी।

डिपार्टमेंटल स्टोर का शुभारंभ नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने किया । बाबा रामदेव के भक्त सामाजिक कार्यकर्ता भंवर लाल सोनी, छोटी देवी, मेघराज डागा, जेठमल गहलोत, हिंगलाज दान बारठ, हनुमान नवलखा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर गंगाशहर, भीनासर व बीकानेर के नागरिक, आमजन मौजूद रहे।

इस मौके पर रांका ने कहा कि गंगाशहर में लोक देवता बाबा रामदेवजी को समर्पित डिपार्टमेंटल स्टोर के खुलने से 36 कौम के उपभोक्ताओं को वाजिब दाम पर, अच्छी परचून, कॉस्मेटिक सामग्री, मिठाई व बेकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करें एवं एक सही दुकानदार के धर्म को निभाते हुए व्यापार करें। व्यापार के साथ ग्राहकों के साथ अपना उत्तम व्यवहार दें, डिपार्टमेंटल स्टोर के संचालक जय किशन सोनी, भंवर सोनी,राम गोपाल, नृृसिंह सोनी, दिनेश सोनी, कैलाश, मोती लाल, लक्ष्मीनारायण, जेठमल, जुगल लावट, रवि सोनी, गौरव सोनी, मोहित व निखिल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!