बीकानेर abhayindia.com बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज, बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी कैंपस के सोशल रिस्पांसिबिलिटी सेल के तत्वाधान में एक तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला “Implementing Virtual Environment for Faculty and Students“ का आयोजन दिनांक 28 जून 2020 से किया गया है।
इस कार्यशाला में एल के एस आई स्कूल, बीकानेर के सभी अध्यापकों को ऑनलाइन कक्षाएं लगाने, स्टूडेंट्स को ऑनलाइन होम-वर्क देना, असाइनमेंट देना, ऑनलाइन टेस्ट लेना आदि के बारे में सिखाया जायेगा। अध्यापकों को ऑनलाइन एनवायरनमेंट में ट्रेनिंग हेतु आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न टीचिंग एड्स के बारे में जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कार्यशाला का उद्धघाटन उधबोधन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने दिया तथा स्कूल के सभी अध्यापकों को नए परिवेश के अनुरूप अपने कौशल विकास पर केंद्रित होने तथा छात्र छात्राओं के हित में जानकारी पूर्ण ऑनलाइन शिक्षण की महत्ता पर अपने विचार रखे। इस त्रिदिवसीय कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन डॉ विनीत माथुर, मुकेश जोशी और कमल स्वामी हैं जो एल के एस आई स्कूल के अध्यापकों को ऑनलाइन क्लासेस लगाने के बारे में तकनिकी जानकारी देंगे।