Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : ऑस्ट्रेलिया इलेवन विजयी, पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग प्रतियोगिता...

बीकानेर : ऑस्ट्रेलिया इलेवन विजयी, पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग प्रतियोगिता…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीपा क्षत्रिय समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग का फाइनल मैच रविवार को धरणीधर खेल मैदान में खेला गया। यह मैच नारायण क्लब गंगाशहर और ऑस्ट्रेलिया इलेवन की बीच खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने नारायण क्लब को 3 विकेट से पराजित कर दिया।

नारायण क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाए। कप्तान दिनेश दैया ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने एक गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रलिया इलेवन की ओर से तोएश दैया ने 73 रन बनाए उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह रहे अतिथि…

मैच समाप्ति पर पुरस्कार वितरण समारोह में जिला उद्योग संघ के मुख्य अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया, जिला औधोगिक वाद विवाद निवारण समिति के सदस्य रमेश अग्रवाल (कालू) पीपा क्षत्रिय समाज बीकानेर के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा, सर्व दर्जी सभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल बडग़ुजर, राजकुमार कच्छावा, मुरलीमनोहर पंवार,ओमप्रकाश दैया, राजेन्द्र कुमार बडग़ुजर, दिनेश दैया और रामदेव दैया ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। मंच संचालन मुकेश दैया और मनीष सोलंकी ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!