Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर : होम आइसोलेशन व होम क्वेरंण्टीन के सहायक प्रभारी बदले

बीकानेर : होम आइसोलेशन व होम क्वेरंण्टीन के सहायक प्रभारी बदले

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोविड 19 रोकथाम व बचाव के तहत होम आइसोलेशन व होम क्वेरंण्टीन व्यवस्था के प्रभावी नियंत्रण व सुचारू क्रियान्विति के लिए वार्ड वार होम क्वेरंटीन प्रबंधन टीम के तहत सहायक प्रभारी अधिकारी बदले गए हैं जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने बताया कि जोन 2 में मुकेश व्यास माध्यमिक शिक्षा सहायक निदेशक प्रभारी तथा सीएडी सहायक अभियंता अरूण कुमार वैद्य को सहायक प्रभारी बनाया गया है।

 

इसी प्रकार जोन 6 में प्रभारी अधिकारी ज्ञानेश्वर व्यास उपायुक्त राजस्थान हाउसिंह बोर्ड व सहायक प्रभारी सहायक वन संरक्षण रमेश कुमार को बनाया गया है। इसी प्रकार जोन 8 में प्रभारी अधिकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामनिवास किलानियां व सहायक प्रभारी पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता हंसराज गुणपाल को बनाया गया है।

बीकानेर : डाक मतपत्र प्रकोष्ठ यूआईटी के रूम नम्बर 16 में संचालित

बीकानेर abhayindia.com पंचायत चुनाव 2020 के मद्देनजर डाक मतपत्र प्रकोष्ठ नगर विकास न्यास के नए भवन के प्रथत तल पर कमरा नम्बर 16 में संचालित किया गया है। डाक मतपत्र के संबंध में कमरा नम्बर 16 में सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी डाक मत पत्र प्रकोष्ठ प्रभारी ने दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!