Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर : गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने के लिए करें आवेदन, अंतिम...

बीकानेर : गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने के लिए करें आवेदन, अंतिम दिनांक …

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर व न्यास अध्यक्ष कुमार पाल गौतम ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा मंगलवार 21 जनवरी तक न्यास कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा एल.पी.टैस्सीटोरी पुरस्कार, राजस्थानी गद्य पीथल पुरस्कार, राजस्थानी पद्य श्री मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार हिन्दी भाषा, अन्य भाषा पुरस्कार जिसमें उर्दू, सिंधी, पंजाबी शामिल हैं तथा नाट्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे रंगकर्मी को नाट्यकर्मी पुरस्कार दिया जाएगा।

बीकानेर : बिजली मीटर पर चल रहे बवाल के बीच कलक्टर ने दिए जांच के आदेश

उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा उद्योगश्री पुरस्कार, पद्मश्री हिसामुद्दीन उस्ता कला पुरस्कार, डाॅ. करणीसिंह पुरस्कार खेल जगत, स्वामी कृष्णाचन्द्र सरस्वती पुरस्कार समाज सेवा तथा संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को पद्मश्री अल्लाह जिल्लाई बाई पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

बीकानेर : भाजपा पार्षद के पति दुर्गाशंकर आचार्य का निधन

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!