Hometrendingबीकानेर : ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम...

बीकानेर : ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए बैंको के माध्यम से ऋण् उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि योजना के तहत विनिर्माण इकाई के लिए अधिकतम 25 लाख रुपए एवं सेवा क्षेत्र इकाई के लिए अधिकतम 10 लाख रूपए तक ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

लाभार्थी को श्रेणी के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक अनुदान देय है। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो योजना के तहत नया उद्यम स्थापित करना चाहते हैं, वे वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अधिक जानकारी के लिए चौपड़ा कटला स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के कार्यालय में कार्यालय समय में संपर्क कर सकते है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular