Sunday, May 5, 2024
Hometrendingबीकानेर : कंगना रनौत के बयान से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में...

बीकानेर : कंगना रनौत के बयान से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं में रोष, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com देश की आजादी को लेकर फिल्म अभिनेत्री, पद्मश्री कंगना रनौत की ओर हाल ही में दिए गए बयान पर महिला कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है।

https://youtu.be/iP_asV9Wuj0
बीकानेर में कंगना रनौत के बयान पर महिला कांग्रेस ने जताया रोष, सुनीता गौड़ ने कहा…
Preview YouTube video बीकानेर में कंगना रनौत के बयान पर महिला कांग्रेस ने जताया रोष, सुनीता गौड़ ने कहा…

बायान के खिलाफ शुक्रवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस में मामला दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।

इस दौरान शहर जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ परिवाद दिया जिसमें आरोप है कि बताया कि 10 नवंबर को फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत ने सार्वजनिक रूप से एक बयान दिया था कि 1947 में भारत को आजादी मिली थी, लेकिन वह आजादी नहीं थी बल्कि एक भीख थी, असल में आजादी 2014 में मिली है, इस प्रकार के बयान किसी भी रूप में देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

गौड़ ने रोष जताते हुए कहा कि इस तरह के बयान से संविधान उसमें आस्था रखने वाले लोग आहत हुए हैं। इससे विश्व स्तर पर हमारी साख गिरी है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक तथ्य है कि हजारों लोगों ने अपनी देश के लिए प्राणों की आहुतियां देकर आजादी दिलाई थी। एक फिल्म अभिनेत्री उस शहादत को भीख बता रही है। प्रतिनिधि मंडल में महिला कांग्रेस की आशा स्वामी,सुषमा बारूपाल,राधा भार्गव,सरोज सरगरा,मंजू गोस्वामी,संतोष पडि़हार सहित महिलाएं शामिल हुई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular