








बीकानेर abhayindia.com स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों का दल सोमवार को टिड्डी प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगा तथा टिड्डी नियंत्रण के लिए ठोस कार्यवाही करेगा। इससे संबंधित आकस्मिक बैठक रविवार को कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस दौरान कुलपति की अध्यक्षता में प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा, अनुसंधान निदेशक प्रो. एस. एल. गोदारा, आईएबीएम निदेशक प्रो. एन. के. शर्मा और कृषि अनुसंधान केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. पी. एस. शेखावत सहित कीट विज्ञान विभाग के दो विषय विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई।


