









बीकानेर Abhayindia.com निर्भीक पत्रकारिता के सफर के दसवें पड़ाव में प्रवेश करने पर बुधवार को कपिल आश्रम के तत्वावधान में पर्यावरण प्रेमियों ने अभय इंडिया की टीम का सम्मान किया। जागरुक नागरिकों ने अभय इंडिया के सम्पादक सुरेश बोड़ा को साफा व पुष्प मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि अभय इंडिया हमेशा ही सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करता आया है। पहले यह अखबार के रूप में निकलाता था, अभी यह डिजिटल पोर्टल के रूप में सभी को खबरों से अपडेट रखता है। कपिल आश्रम की ओर से बबला महाराज जोशी ने कहा कि अभय इंडिया ने सदैव सच्चाई का साथ दिया है, नीडरता के साथ खबरें प्रकाशित की है, आज भी दबंगता के साथ ही खबरें पहुंचा रहा है। व्यवसायी रमेश अग्रवाल(कालू) ने कहा कि अभय इंडिया आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। नौ वर्ष पूर्व इस अखबार की नींव रखी गई थी, जब यह साप्ताहिक समाचार पत्र था, आज वर्तमान में रूप में इसका डिजिटल प्रारुप है, लेकिन आज हर पल की खबरें पूरी सत्यता के साथ प्रकाशित की जाती है। अभय इंडिया सभी तरह की खबरों से अपडेट रखता है। सामाजिक कार्यकर्ता भूरसिंह जोशी ने कहा कि अभय इंडिया के सम्पादक सुरेश बोड़ा ने गोचर-आगोर संरक्षण के लिए सदेैव अपनी कलम उठाई है। यही वजह है कि आज आगोर की यह भूमि सुरक्षित है। संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता किशन ओझा(घंटी) ने कहा कि अभय इंडिय़ा अपने नाम को सार्थक करता है। जैसा नाम है वैसी ही खबरें भी प्रकाशित करता है। पाठकों व आमजन की समस्याओं को मुखरता के साथ उठाता आया है। इसी का परिणाम है कि आज अपने पत्रकारिता के सफर के दसवें वर्ष में अभय इंडिया प्रवेश कर रहा है। इसके लिए टीम को शुभकामनाएं। कार्यक्रम में कपिल आश्रम के शेखर छंगाणी, कुटी महाराज, मगनेश्वर, गोपाल छंगाणी, ललित छंगाणी, रमेश बिस्सा सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों ने भागीदारी निभाई।
|
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ऐसे ही भयमुक्त पत्रकारिता करता रहे : अर्जुनराम मेघवाल
Preview YouTube video आमजन की खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुमित गोदारा (विधायक, लूनकरणसर)
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने पेश की है पत्रकारिता की मिसाल : डॉ. श्याम अग्रवाल
Preview YouTube video निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का पर्याय “अभय इंडिया” : मकसूद अहमद
Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता की छवि कायम रखे “अभय इंडिया” : महावीर रांका
Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती है हर विषय की खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता
Preview YouTube video “अभय इंडिया” निरन्तर करता रहे प्रगति : डॉ. कृष्णा आचार्य (कवयित्री, शिक्षिका)
Preview YouTube video सच्ची और निर्भीक खबरों का रूप “अभय इंडिया” : अनिल व्यास
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने कोरोना कर्मवीर के रूप में किया काम : अरुण व्यास
Preview YouTube video विश्वसनीय खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुनील सोनी
Preview YouTube video “अभय इंडिया” हर खबर से रखता है अपडेट : मोहित सिंगोदिया
Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ आगे बढे “अभय इंडिया” : गिरजाशंकर आचार्य
Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती हैं सच्ची और सटीक खबरें : दिनेश सिंह भदोरिया
Preview YouTube video सबसे पहले “अभय इंडिया” पर मिलती हैं खबरें : दिव्या भूतड़ा ( छात्रा, कोलकाता)
Preview YouTube video कोलकाता में भी लोकप्रिय हो रहा “अभय इंडिया” : मोहित भूतड़ा (छात्र, कोलकाता)









































