Thursday, May 15, 2025
Hometrendingबीकानेर: खुले नाले में गिरी गाय, लोगों ने बचाया...

बीकानेर: खुले नाले में गिरी गाय, लोगों ने बचाया…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरabhayindia.com शहर में खुले नाले, सीवरेज चैम्बर, गड्ढ़े हादसों को न्यौता दे रहे हैं। आए दिन इनमें मवेशी गिर जाते हैं। तो आमजन के लिए भी परेशानी का सबब है।

शुक्रवार सुबह खैरपुर भवन के समीप खुले पड़े नाले में एक गाय गिर गई। नजदीक ही नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका कार्यालय है। आवाज सुनने पर वहां मौजूद कर्मचारियों मौके पर पहुंच और गाय को निकालने के प्रयास में जुट गए।

इस दौरान पहुंचे महावीर रांका ने नगर निगम को इसकी सूचना दी। रांका भी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गाय को बाहर निकालने के प्रयास में लग गए, लेकिन नाला करीब 25 फीट गहरा होने के कारण निगम की टीम, महावीर रांका की टीम के सदस्यों ने करीब तीन-चार घंटे मशक्कत की, उसके बद गाय बाहर निकला जा सका। पानी से गाय की सफाई की और उसका उपचार करवाय।

इस दौरान रांका ट्रस्ट की ओर से निगम के एक दर्जन कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही प्रशंसनीय पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए राशि प्रदान की गई। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने जिला कलक्टर व निगम आयुक्त से खुले नालों को बंद करवाने की मांग उठाई है।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular