Sunday, May 3, 2026
Hometrendingबीकानेर : इन इलाकों से अभी आए 7 पॉजिटिव केस सामने

बीकानेर : इन इलाकों से अभी आए 7 पॉजिटिव केस सामने

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर  abhayindia.com आज फिर बीकानेर में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया की 38 के बाद अभी 7 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। आज अभी तक कुल 72 पॉजिटिव सामने आ चुके है।

अभी आए नए 7 पॉजिटिव बीकानेर के पवनपुरी, नापासर, सुदर्शना नगर, करणी नगर व प्रताप बस्ती क्षेत्रों से आए है।

 

राजस्थान में 934 नए कोरोना मरीज सामने आए

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। राजस्थान में रविवार को कोरोना मरीजों का एक बार फिर रिकॉर्ड बना है। आज कुल 934 नए कोरोना मरीज सामने आए वहीँ 6 मरीजों की कोरोना से मौत भी हुई है।

राजस्थान में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7,145 के पार चली गई है, अब तक कुल पॉजिटिव केस भी 29 हजार के पार चले गए हैं। राजस्थान में बीकानेर, अलवर, जोधपुर, धौलपुर, पाली में लगातार नए कोविड -19 के मरीजों की संख्या बढ़ रहीं है, जो प्रशासन के लिए बड़ी चुनौति साबित हो रही रही है।

रविवार रात तक राजस्थान में 12,31,760 मरीजों की कोरोना की जांच की जा चुकी है, इनमें से 11,95,328 मरीज कोरोना नेगेटिव आए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना के 29,434 मरीज पॉजिटिव आए हैं, इनमें से 20,958 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

राजस्थान में जोधपुर में 126, धौलपुर में 104, जयपुर में 38, जालौर में 70, बीकानेर में 72, अजमेर में 84, बाड़मेर में 71, पाली में 71, अलवर में 52, बांसवाड़ा में 3, बांरा में 1, भरतपुर में 40, भीलवाड़ा में 2, चित्तौडगड़़ में 3, चूरू में 21, दौसा में 2, डूंगरपुर में 5, हनुमानगढ में 11, झालावाड़ में 11, झुंझुनूं में 3, करौली में 24, कोटा में 42, नागौर में 12, प्रातपगढ़ में 2, राजसमंद में 19, सवाइ माधोपुर में 11, सीकर में 6, टोंक में 1, उदयपुर में 19 तथा अन्य राज्य से यहां आकर उपचार करा रहे 8 मरीजों में कोरेाना पॉजिटिव आया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!