Sunday, June 21, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : कोविशील्‍ड वाले 45+ को करना होगा इंतजार, 18+ का आज...

बीकानेर : कोविशील्‍ड वाले 45+ को करना होगा इंतजार, 18+ का आज भी खुलेगा स्‍लॉट, प्रदेश में ये हैं हालात…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (सुरेश बोड़ा)। बीकानेर में कोरोना को मात देने के लिए लोगों में वैक्‍सीनेशन को लेकर उत्‍साह बरकरार है। 18+ वालों के लिए कल देर रात 18 हजार वैक्‍सीन की डोज बीकानेर पहुंच गई थी। इनमें से करीब 8 हजार वैक्‍सीन आज लगाई जा रही है। शेष रही वैक्‍सीन डोज की बुकिंग के‍ लिए आज रात करीब नौ बजे स्‍लॉट खोला जाएगा। इसके बाद वैक्‍सीन की नई डोज आने पर 18+ वालों की बुकिंग संभव हो पाएगी।

वहीं, जिन 45+ वालों ने पहली डोज कोविशील्‍ड वैक्‍सीन ली थी, उन्‍हें दूसरी डोज के लिए अभी इंतजार करना होगा, क्‍योंकि इसकी खेप अभी उपलब्‍ध नहीं है। आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्‍ता के अनुसार, 45+ वालों के लिए कोविशील्‍ड की डिमांड भेजी हुई है। संभावना है कि दो-तीन दिन में नई डोज बीकानेर पहुंच जाएगी। बहरहाल, 45+ वालों के लिए को‍वैक्‍सीन की दूसरी डोज उपलब्‍ध है। वे निर्धारित केन्‍द्रों पर पर्याप्‍त समयावधि होने के बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं।

इधर, वैक्‍सीनेशन को लेकर प्रदेशस्‍तर पर बात करें तो युवाओं के उत्साह के आगे कोरोना को हराने वाली वैक्‍सीन खुद हारती नजर आ रही है। वैक्सीन की कमी की वजह से अधिकतर जिलों में युवाओं का वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। केन्द्र व राज्य की सियासत का खामियाजा प्रदेश के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश के 13 से अधिक जिलों में तो युवा शक्ति का वैक्सीनेशन शुरू ही नहीं हो सका है।

आपको बता दें कि शनिवार देर शाम चिकित्सा विभाग ने 3.41 लाख डोज का आवंटन कर दिया। ऐसे में आगामी दिनों में सभी जिलों में युवाओं के वैक्‍सीनेशन की उम्‍मीद जगी है।

राजस्‍थान में वैक्‍सीनेशन का गणित

प्रथम डोज लगी : 1,12,98,842

दूसरी डोज लगी : 25,43,148

कुल डोज लगी: 1,38,41,990

इन 13 जिलों को अब भी है वैक्सीनेशन का इंतजार

प्रदेश के चूरू, झुंझुनूं, करौली, सिरोही, बारां, जैसलमेर, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़, बूंदी, झालावाड़, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, बाड़मेर सहित कई जिलों में युवाओं के वैक्सीनेशन का काम शुरू नहीं हुआ है।

बीकानेर : पीबीएम को भेंट किए ऑक्सीजन कन्सर्नट्रेटर, भामाशाह परिवार की पहल…

बीकानेर : पीबीएम को भेंट किए ऑक्सीजन कन्सर्नट्रेटर, भामाशाह परिवार की पहल…

बीकानेर : ताकि बचाया जा सके जीवन, प्लाज्मा दान कर पिता को दी श्रद्धांजलि….

बीकानेर : समन्वय की कमी से मरीजों को परेशानी नहीं हो : डॉ. कल्ला

कोरोना : बीकानेर में आज सुबह की रिपोर्ट में आए 549 मरीज..

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!