Hometrendingबीकानेर : कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले आए सामने

बीकानेर : कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले आए सामने

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर। सोमवार भी कोरोना के लिहाज से भारी रहा। आज दिन में 26 मामलों के बाद शाम को 25 नए मामले सामने आए हैं।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि ये सारे 25 मरीज लूनकरणसर क्षेत्र से हैंं। अब  बीकानेर में कोरोना की कुल संख्या 543 जा पहुंची है। वही, अब तक कुल 19 मौतें भी हो चुकी है।

बीकानेर : नए पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालते ही कहा- अपराधियों में रहेगा खौफ…

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में नवनियुक्‍त पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया। इस मौके पर निर्वतमान पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने उन्हे चार्ज देकर शुभकामनाएं दी।

मीडिया से बातचीत में पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह ने कहा कि अपराधियों में खौफ रहेये उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। संगठित अपराधों की रोकथाम के लिये प्रभावी कदम उठाये जाएंगे। इसके अलावा कोरोना आपदा में कानून व्यवस्था के लिहाज से जारी एडवाइजरी की प्राथमिकता से पालना कराई जायेगी।

उन्होंने कहा कि जिले में दलितों और महिला प्रताडऩा के मामलों को गंभीरता से लिया जायेगा। परिवादियों को प्राथमिकता से सुनने के साथ महिला अत्याचारों में कमी लाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। अवैध खनन पर प्लान बनाकर शिकंजा कसा जाएगा। सीएलजी के गठन में विशेष फोकस करेंगे। इसके साथ आमजन के साथ पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस का जनता के साथ जो व्यवहार हैउसमें ज्यादा से ज्यादा सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनता से सीधे जुड़ाव वाले अधिकारियोंथानाधिकारियोंड्यूटी आफिसर और बीट कांस्टेबल के कार्य में सुधार किया जाएगा। 

Preview YouTube video बीकानेर में कैसे थमेगा कोरोना? इनकी देखो बेकद्री, न दवाई, न सफाई, वीडियो वायरल

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!