








बीकानेर abhayindia.com स्वाश्रयी महिला सेवा संघ राजस्थान की ओर से असंगठित क्षेत्र की कामगार, दिहाड़ी मजदूर व प्रवासी मजदूर जो सरकारी सुविधा से वंचित है उन्हें राशन सामग्री वितररण की गई।
स्वाश्रयी महिला सेवा संघ राजस्थान की महामंत्री आशा नैनवाल ने बताया कि राशन के साथ-साथ सेवा से जुड़ी युवा बच्चियों को हमने सेनेटरी पैड वितरित किए जो कि हमारी सेवा कार्यकर्ताओं (रेनू बेन, दीपशिखा बने और सुधा बेन) रामपुरा बाइपास व रामपुरा बस्ती, ख्वाजा कॉलेानी व सर्वोदय बस्ती में 150 पैड वितरित किये गए।


