Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingमंत्री की बर्खास्‍तगी के बाद कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान, कहा- सांठ-गांठ...

मंत्री की बर्खास्‍तगी के बाद कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान, कहा- सांठ-गांठ तो नहीं, जांच कराएंगे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com गहलोत सरकार में मंत्री राजेन्‍द्र सिंह गुढ़ा की बर्खास्‍तगी के बाद सियासी माहौल गरम है। इस बीच, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का इस मामले में बड़ा बयान सामने आया है। रंधावा ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा) और राजेन्द्र सिंह गुढ़ा में कहीं कोई सांठगांठ तो नहीं हैं, इसकी जांच की जाएगी। आपको बता दें कि प्रभारी रंधावा ने यह बयान आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। रंधावा ने कहा कि कल मणिपुर को लेकर हमारे विधायक बोल रहे थे, तब हमारे एक मंत्री ने कहा कि मणिपुर को छोड़िए राजस्थान की बात कीजिए। उनकी ऐसी भाषा थी जैसी प्रतिपक्ष के नेता बात करते हैं।

रंधावा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मंत्री परिषद का सदस्य बयान देता है, तो यह पूरी सरकार का बयान है लेकिन गुढ़ा हमारी सरकार की भावना के साथ नहीं हैं। पहले भी कई बार ऐसी बातें हो चुकी थी और मैंने गुढ़ा को हिदायत दी थी लेकिन फिर भी यह घटना हुई। मुझे नहीं लगता उनके दिमाग से बीएसपी निकली है। उनसे पहले और बाद में नेता प्रतिपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, ऐसे में लगता है कि कहीं दोनों की सांठगांठ तो नहीं है, इसकी जांच की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है लेकिन अनुशासन जरूरी है। पार्टी के अंदर कोई भी बोल सकता है, लेकिन बार-बार पार्टी के बाहर सार्वजनिक मंच पर पार्टी विरोधी बात करना गलत है।

रंधावा ने कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा के बयान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि मदेरणा परिवार कांग्रेसी परिवार है और उनके दादा परसराम मदेरणा के समय से कभी भी पार्टी विरोधी बात नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि नौजवान नेता बहुत सेंसिटिव होते हैं और उन्होंने अपने एरिया की बात की, वह उनके सेंटीमेंट थे, लेकिन उन्होंने कभी पार्टी के खिलाफ बात नहीं की है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!