Saturday, May 30, 2026
Homeराजस्थानभाजपा प्रभारी का बड़ा बयान- राजस्‍थान में हैं दो सीएम! भ्रष्‍ट अफसरों...

भाजपा प्रभारी का बड़ा बयान- राजस्‍थान में हैं दो सीएम! भ्रष्‍ट अफसरों की मिल रही तैनाती, अच्‍छे हो रहे साइडलाइन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले ही कांग्रेस और भाजपा में आरोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि देश में कोई भी राज्य ऐसा नहीं देखा, जहां राजस्थान की तरह घमासान हो रहा है। यहां एक सीएम ने शपथ ली है। दूसरे ऐसे हैं, जो कांग्रेस आलाकमान की ओर से घोषित मुख्यमंत्री हैं। अब घोषित मुख्यमंत्री और सत्ता में बैठे हुए मुख्यमंत्री में घमासान हो रहा है।

सिंह ने कहा कि दोदो मुख्यमंत्री में जो घमासान हो रहा है, उसका खामियाजा राजस्थान की जनता को भुगतना पड़ रहा है। मंत्री रोज गहलोत पर आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाने पर गहलोतजी की यह हिम्मत नहीं होती कि मंत्रीविधायकों को बर्खास्त करें। बल्कि, उनके कहने पर दोचार पोस्टिंग कर देते हैं। इससे पूरे प्रदेश में अच्छे अधिकारी साइडलाइन हो गए हैं। भ्रष्ट अधिकारियों की पोस्टिंग दबाव के कारण हुई है। इतनी कॉम्प्रोमाइज और समझौते वाली जो सरकार राजस्थान में चल रही है ऐसा किसी दूसरे प्रदेश में देखने को नहीं मिलता है।

प्रदेश प्रभारी सिंह ने उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्‍याशी के लिए सहानुभूति की बात को खुद स्वीकार कर लिया है। सरदारशहर सीट 7 बार के कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन से खाली हुई है। जहां कांग्रेस पार्टी भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट देने की तैयारी कर रही है। उनका टिकट तय माना जा रहा है। विधायकों के निधन से राजस्थान में खाली हुई सीटों पर पिछले कई उपचुनाव में भी सहानुभूति लहर हावी रही है। लेकिन, भाजपा चुनाव जीतने के लिए चुनाव लड़ती है। लेकिन हमारा मुख्य टारगेट 2023 का विधानसभा चुनाव है। उसी को देखकर पूरी रणनीति बना रहे हैं। 2023 चुनाव में कांग्रेस का पूरा सूपड़ा साफ हो जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!