Hometrendingबिग न्‍यूज : ....इसलिए हनुमान बेनीवाल ने दिया इस्‍तीफा

बिग न्‍यूज : ….इसलिए हनुमान बेनीवाल ने दिया इस्‍तीफा

जयपुर abhayindia.com राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बेनीवाल के साथ नरेंद्र खीचड़ ने भी विधायक पद से इस्तीफा दिया। विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार किया। बेनीवाल आज विधानसभा पहुंचे और शाम को चार बजे अपना इस्तीफा सौंपा। नियमों के अनुसार 14 दिन में इस्तीफा देना पड़ता है। ऐसे में बेनीवाल ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया।

हनुमान बेनीवाल ने चुनाव जीतने के बाद कहा था कि अब नागौर में विकास की गंगा बहेगी। अब कोई काम बाकी नहीं रहेगा। अपनी शानदार जीत के बाद बेनीवाल ने कहा था कि नागौर ही नहीं पूरे राजस्थान के लिए हमने प्राथमिकताएं तय की हैं। बेनीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि देखिए, मंत्री पद का मुझे कोई लालच नहीं। गठबंधन के समय ऐसी कोई बात भी नहीं हुई। इसलिए नेतृत्व जो निर्णय करेगा, वह स्वीकार होगा।

आपको बता दें कि हनुमान बेनीवाल ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत गए। बेनीवाल ने नागौर से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. ज्योति मिर्धा को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया।

बीकानेर रेंज में पुलिस के आला अफसर के खिलाफ संगीन आरोपों के परिवाद की खबर से मची हलचल

Bikaner news politics crime university education

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular