Saturday, April 25, 2026
Homeराजस्थाननौ तारीख को सरकारी अवकाश को लेकर आई बड़ी खबर...

नौ तारीख को सरकारी अवकाश को लेकर आई बड़ी खबर…

AdAdAdAdAdAdAd

घाटोल/धरियावद/प्रतापगढ़ (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि 9 अगस्त को उनकी सरकार राजस्थान में पहली बार विश्व जनजाति कल्याण दिवस मनाएगी। जिसका उद्देश्य जनजाति समुदाय को मुख्यधारा में लाना होगा। इसके लिए उनकी सरकार ने टीएसपी एरिया में एक दिन का सरकारी अवकाश भी रखा है।

मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को बांसवाड़ा दौरे के दौरान सभा में कही। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह ऐसी पार्टी है जिसने 50 साल झूठ के सहारे शासन किया। जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए वादे तो किए लेकिन कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि वे सरकार में आए तो भामाशाह कार्ड के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। कोई कहता है इस कार्ड को फाड़ देंगे। कोई कहता है भामाशाह योजना बंद कर देंगे। नारी शक्ति को समर्पित वे उस भामाशाह योजना को बंद करना चाहते हैं जिसने दुनिया में पहली बार महिला को परिवार को मुखिया बनाया है। क्या आप चाहते हैं भामाशाह योजना बंद हो? यदि नहीं तो ऐसे लोगों को सत्ता पर काबिज मत होने दो जो महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने वाली योजनाओं को बंद करने की बात करे।

50 यूनिट प्रतिमाह बिजली मुफ्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति क्षेत्र में बीपीएल परिवारों को 50 यूनिट प्रतिमाह बिजली मुफ्त दी जायेगी। इसके आदेश हो गये हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर हम है जिसने जो कहा वो किया। दूसरी तरफ कांग्रेस है जिसने सिर्फ कहा और किया कुछ नहीं। इसलिए अब वक्त आ गया है ऐसे लोगों को सबक सिखाने का और उन लोगों को साथ, प्यार और आशीर्वाद देने का जिन्होंने आपकी उन्नति के लिए सोचा।

भ्रष्टाचार को किया खत्म

उन्होंने कहा कि जिस योजना ने सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत पैसा लोगों के खातों में पहुंचाया और भ्रष्टाचार खत्म किया ऐसी योजना को कांग्रेस के नेता बंद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे उस भामाशाह स्वास्थ्य योजना को बंद करना चाहते हैं जिसने गरीबों की जिन्दगी बचाई। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि क्या महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने वाली भामाशाह योजना बंद करने वालों को जिताओगे? सभा में उपस्थित सब लोगों ने एक स्वर में कहा नहीं। क्या गरीबों का 30 हजार से 3 लाख तक मुफ्त इलाज कराने वाली भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद कराने वाली कांग्रेस को लाओगे? सबने हाथ हिलाकर कहा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का यह सपना साकार नहीं होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!