Thursday, June 4, 2026
Homeबीकानेरदीपावली पर कर्मचारियों को बोनस देने को लेकर आई बड़ी खबर

दीपावली पर कर्मचारियों को बोनस देने को लेकर आई बड़ी खबर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश में 4800 ग्रेड पे तक के करीब आठ लाख सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिल जाएगा। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद राज्य के वित्त विभाग ने कर्मचारियों को बोनस देने के आदेश जारी कर दिए है।

बता दें कि कर्मचारियों को बोनस देने से सरकार पर 400 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा। कर्मचारियों को बोनस के रूप में 6 हजार 774 रुपये मिलेंगे। बोनस पंचायतीराज संस्थाओं, स्थानीय निकाय एवं बोर्ड और निगम के कर्मचारियों को भी मिलेगा। बोनस का लाभ उन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा, जो 31 मार्च 2018 तक सेवानिवृत हो गए या फिर जिन्होंने अनिवार्य सेवानिवृति ले ली।

राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का निर्णय करीब दो सप्ताह पहले ले लिया, लेकिन इसी बीच विधानसभा चुनाव का आचार संहिता लागू हो गई। इसके चलते सरकार ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद मंगलवार शाम को वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए।

हनुमान का ऐलान- हम ही होंगे तीसरी शक्ति, बेदाग छवि के नेताओं को देंगे टिकट 

रायशुमारी : 3 मंत्रियों के खिलाफ दावेदार लामबंद, बोले- टिकट नहीं बदला तो…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!