Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थानबिग ब्रेकिंग : गहलोत के खिलाफ जाट समाज को भड़काने का प्रयास!

बिग ब्रेकिंग : गहलोत के खिलाफ जाट समाज को भड़काने का प्रयास!

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि कोटा में पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया वालंटियर्स से कहा था कि सच्चा हो या झूठा, सोशल मीडिया पर खबर वायरल करते रहो, उससे माहौल बनता है।

गहलोत ने आगे कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग का पहला प्रयोग मुझ पर करते हुए जाट समाज को भड़काने का काम किया है। गहलोत ने कहा कि मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। सोशल मीडिया पर फोटोशॉप्ड तस्वीरों से उनके जाट समाज के प्रति झूठे बयान वायरल होने के सवाल पर पूर्व सीएम गहलोत ने अपना जवाब देते हुए कहा कि शाह के इशारे पर भाजपा सोशल मीडिया ने झूठ फैलाने का काम शुरू कर दिया है। मेरा मानना है कि सभी कौमों में, वर्गों में प्रतिभाएं होती हैं, जो कि नेतृत्व करने की क्षमता रखती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!