Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर रेंज में नशे पर तगड़ा प्रहार : 4 तस्‍कर दबोचे, 1.5...

बीकानेर रेंज में नशे पर तगड़ा प्रहार : 4 तस्‍कर दबोचे, 1.5 करोड़ की एमडी बरामद, दो कारें जब्‍त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज के जिला चूरू व हनुमानगढ़ पुलिस ने नशाखोरी पर प्रभावी नियत्रंण एवं उन्मूलन के लिए अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की है। राज्य स्तरीय नशा तस्करों से 07 किलो 445 ग्राम एम. डी. बरामद किया गया है। कार्रवाई में 4 तस्‍कर गिरफ्तार किए है। जब्तशुदा मादक पदार्थ एम. डी. की बाजार कीमत करीब 01.5 करोड रूपये आंकी गई है। मादक पदार्थ एम.डी तस्करी में उपयोग में ली जा रही दो कारों को जब्त किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा द्वारा बीकानेर रेंज में नशाखोरी पर प्रभावी नियत्रंण एवं उन्मूलन के लिए अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जिला पुलिस हनुमानगढ़ को मिली सूचना के आधार पर 07 किलो 445 ग्राम मादक पदार्थ एम. डी. थानाधिकारी, पुलिस थाना रतनगढ़ जिला चूरू के साथ समन्वय कर बरामद की गई है। तस्करी में उपयोग में ली जा रही दो कार (RJ 21 cc 2639, RJ 45 CG 9009) भी जब्त कर अभियोग संख्या 366 दिनांक 08.09.2025 धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना रतनगढ़ जिला चूरू में दर्ज किया जाकर अनुसंधान
जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

1. नरसाराम पुत्र गुट्टा राम विश्नोई उम्र 50 साल निवासी हिरनी ढाणी जैतपुरा कला पुलिस थाना डेगाना जिला नागौर

2. श्रवण राम पुत्र गुट्टा राम बिश्नोई उम्र 40 साल निवासी हिरनी ढाणी जैतपुरा कला पुलिस थाना डेगाना जिला नागौर

3. राजेश पुत्र नरसाराम विश्नोई उम्र 22 साल निवासी हिरनी ढाणी जैतपुरा कला पुलिस थाना डेगाना जिला नागौर

4. स्वामी सत्य प्रकाश पुत्र श्याम मुनि बिश्नोई उम्र 50 साल निवासी बिश्नोई टेंपल धर्मशाला भोपालगढ़ पुलिस थाना भोपालगढ़ जिला जोधपुर ग्रामीण

पुलिस टीम हनुमानगढ

अशोक बिश्नोई पुलिस निरीक्षक जिला हनुमानगढ
सुशील कुमार उपनिरीक्षक जिला हनुमानगढ
शाह रसुल सउनि जिला हनुमानगढ
सुखदेव हैड कानि 2012 जिला हनुमानगढ
राकेश कुमार हैड कानि 32 जिला हनुमानगढ
अमित कुमार कानि 922 जिला हनुमानगढ
हर्षवर्धन कानि 748 जिला हनुमानगढ
संदीप कुमार कानि 769 जिला हनुमानगढ
नरेन्द्र कुमार डीआर कानि 1248 जिला हनुमानगढ

पुलिस टीम चूरू

दिलीप सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रतनगढ़ जिला चूरू
हेमराज हेड कांस्टेबल 91 पुलिस थाना रतनगढ़ जिला चूरू
जगदीश कांस्टेबल 1116 पुलिस थाना रतनगढ़ जिला चूरू
महेंद्र कांस्टेबल 344 पुलिस थाना रतनगढ़ जिला चूरू
संदीप कांस्टेबल 913 पुलिस थाना रतनगढ़ जिला चूरू
विकास कुमार कांस्टेबल 635 पुलिस थाना रतनगढ़ जिला चूरू
दीनदयाल कांस्टेबल ड्राइवर 649 पुलिस थाना रतनगढ़ रतनगढ़ जिला चूरू

विशेष भूमिका

उक्त प्रकरण को सफल बनाने में राकेश कुमार हैड कानि. 32 पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन व संदीप कुमार कानि. 769 पुलिस थाना गोलूवाला जिला हनुमानगढ़ द्वारा आसूचना संकलन कर मुख्य भूमिका निभाई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!