Hometrendingबीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, जिला परिषद सदस्‍य को दस लाख...

बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, जिला परिषद सदस्‍य को दस लाख रुपए की रिश्‍वत लेते दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बीकानेर ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जिला परिषद के एक सदस्य को दस लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

एसीबी के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने अभय इंडिया को बताया कि वार्ड संख्या सोलह के सदस्य पुरखाराम कुम्‍हार को दस लाख रुपए की रिश्‍वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पहले परिवादी से 21 लाख रुपए की डिमांड की थी। इसी के तहत पहली किश्त के रूप में दस लाख रुपए का भुगतान किया जा रहा था।

इससे पहले परिवादी ने एसीबी को शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि पुरखाराम मेरे पिता को आवंटित जमीन में जिला परिषद सदस्‍य होने के नाते कोई पुलिस या न्‍यायालय में कार्रवाई नहीं करने तथा जिला परिषद का सदस्‍य होने का दबाव बनाकर 21 लाख रुपए की रिश्‍वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है। शिकायत का सत्‍यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। इसके तहत गुरुवार दोपहर परिवादी को रिश्वत की राशि के साथ पुरखाराम के पास भेजा गया। पुरखाराम ने जैसे ही रिश्वत की राशि हाथ में ली तो एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। एसीबी अब आरोपी पुरखाराम के घर और अन्य ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular