Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 57 लाख रुपए सहित एक व्‍यक्ति हिरासत...

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 57 लाख रुपए सहित एक व्‍यक्ति हिरासत में, हवाला  का संदेह

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस बीच, बीछवाल थाना पुलिस ने आज आईपीएस रमेश के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही करते हुए 57 लाख रुपए की नगदी के साथ एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया है।

बीछवाल थाना के एसएचओ नरेश कुमार निर्वाण के अनुसार, समता नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक युवक को पकड़ा गया। उसके पास 57 लाख रूपए नगद मिले। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम देवीलाल ब्राह्मण निवासी श्रीडूंगरगढ़ बताया। उसके पास एक मोबाइल मिला है। जब्‍त की गई राशि हवाला कारोबार से संबंधित हो सकती है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, इनकम टैक्‍स विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!