Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हार्डकोर अपराधी राजपासा एक्‍ट में गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हार्डकोर अपराधी राजपासा एक्‍ट में गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए हार्डकोर अपराधी दानाराम सियाग (25) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सुरनाणा रोड लूनकरणसर को राजपासा एक्‍ट (RAJPASA Act) के तहत गिरफ्तार किया है। दानाराम लूणकरनसर थाने का हिस्‍ट्रीशीटर है। आदर्श आचार संहिता 2024 लागू होने के बाद प्रदेश में राजपासा एक्‍ट के तहत बीकानेर पुलिस की यह पहली कार्यवाही है।

एसपी तेजस्‍वनी गौतम ने बताया कि दानाराम सियाग पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व फिरौती जैसे कुल 13 प्रकरण दर्ज है। राजू ठेहट व मुसेवाला मर्डर के आरोपियों से भी निजी दोस्ती रही है।

हार्डकोर अपराधी दानाराम पर महानिरीक्षक रेंज बीकानेर की ओर से 50 हजार रूपये व जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर की ओर से 25 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।

दानाराम के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 2006 के तहत जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर के समक्ष इस्तगासा पेश किया। जिनके द्वारा धारा (3) RAJPASA Act के तहत अपराधी दानाराम सियाग को निरूद्ध करने के आदेश जारी किए गये थे, जिसकी पालना में गिरफ्तार किया जाकर केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में दाखिल करवाया गया है। जिला बीकानेर में इसी तरह के आदतन हार्डकोर अपराधियों को चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है, जिनके विरूद्ध भविष्य में उक्त अधिनियम एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!