बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के विंग्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र भुवन छंगाणी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल दोनों में खुशी का माहौल है। भुवन छंगाणी ने साइंस, मैथ्स और संस्कृत जैसे विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, हिंदी और अंग्रेजी में क्रमशः 99 और 98 अंक प्राप्त किए हैं।
भुवन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित और अनुशासित पढ़ाई को दिया। भुवन के अनुसार, प्रतिदिनि एकाग्र होकर अध्ययन करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अपने दादा-दादी, माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी अपनी उपलब्धि का महत्वपूर्ण आधार बताया। भुवन के पिता भैरुरतन छंगाणी और माता रेखा छंगाणी ने बेटे की इस सफलता पर गर्व जताया। स्कूल संचालक नरोत्तम स्वामी ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













