Wednesday, April 24, 2024
Hometrendingव्यास पार्क जस्सोलाई में हॉल का भूमि पूजन

व्यास पार्क जस्सोलाई में हॉल का भूमि पूजन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com व्यास पार्क जस्सोलाई में एक नए हॉल का निर्माण होने जा रहा है। इसका भूमि पूजन आज किकानी व्यास पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण दास व्यास ने सपत्‍नीक किया। पं. अशोक ओझा ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि, वास्तु, नौ ग्रहों का पूजन किया। व्यास ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल व्यास (काला महाराज), बृजेश्वर व्यास, शिव कुमार व्यास, श्रीबल्लभ व्यास ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

अध्यक्ष व्‍यास ने बताया कि इस हॉल के निर्माण की राशि स्वीकृति के लिए संपूर्ण प्रयास गोपाल व्यास काला महाराज ने किया। गोपाल व्यास और बृजेश्वर व्यास ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने 20 लाख रुपए पहले ही स्वीकृत कर दिए हैं। अब निर्माण के साथ 15 से 20 लाख रुपए और स्वीकृत करेंगे ताकि मल्टीपरपज हॉल बन सके। ट्रस्ट के सचिव शिव कुमार व्यास उपस्थित नागरिकों का आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular