Saturday, May 16, 2026
Hometrendingभाटी का धरना स्थगित, मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद सभी मांगों पर...

भाटी का धरना स्थगित, मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद सभी मांगों पर बनी सहमति

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी की ओर से छह फरवरी को प्रस्‍तावित धरना स्‍थगित कर दिया गया है। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी व कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इस प्रस्‍तावित धरने के संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। वार्ता के दौरान भाटी ने अवगत कराया कि प्यारेलाल शिवरान पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक विभाग, बीकानेर पिछले 10 वर्षों से लगातार बीकानेर जिले में पदस्थापित हैं। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की प्यारेलाल शिवरान पुलिस अधीक्षक बीकानेर जिले में पदस्थापित नहीं रहेंगे। साथ ही इंदिरा गांधी नहर परियोजना में अचानक मुख्य नहर में पौंड लेवल कम होने से किसानों की बारिया पिट गई है उनकी भरपाई करने के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित सिंचाई अधिकारी को भाखरा-व्यास मैंनेजमेन्ट बोर्ड से बात कर आवश्यक पानी किसानों की फसल को बचाने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

वार्ता के दौरान मूंगफली तुलवाई के दौरान बार-बार बारदाना खत्म होने व अन्य कारणों से किसानों को हो रही परेशानियों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पश्चिमी राजस्थान में रेगिस्तान विस्तार को रोकने वाला राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई नहीं करने के साथ ही सोलर प्लेट नहर के ऊपर लगाने का सुझाव भाटी ने मुख्यमंत्री को दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वार्ता के बाद पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं को धरना स्थगन की अधिकृत सूचना का संदेश जारी किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!