Saturday, April 25, 2026
Homeम्हारो बीकानेरभाटी का अभिनंदन, सफाईकर्मी भर्ती के मुद्दे पर हुई चर्चा

भाटी का अभिनंदन, सफाईकर्मी भर्ती के मुद्दे पर हुई चर्चा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान अन ऑर्गेनाइजेशन वर्कर्स कांग्रेस के उपाध्यक्ष बनने पर नरेन्द्र सिंह भाटी का यहां वार्ड नंबर 50 में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाटी ने संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आमजन के हितों में काम करने का आह्वान करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम बीकानेर की ओर से की जा रही सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भर्ती में विसंगतियों के चलते लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है। भर्ती में केटेगरी तय होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस पर भाटी ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही नगर निगम के महापौर से बातचीत की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!