Hometrendingऔद्योगिक लीज भूमि के दुरूपयोग के संबंध में भजनलाल सरकार लेगी जल्‍द...

औद्योगिक लीज भूमि के दुरूपयोग के संबंध में भजनलाल सरकार लेगी जल्‍द निर्णय

जयपुर Abhayindia.com उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को विधान सभा में मैसर्स अराफात पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा औद्योगिक लीज भूमि के दुरूपयोग से उत्पन्न स्थिति के संबंध में कहा कि राज्य सरकार इसके खिलाफ जांच करेगी तथा सुनिश्चित करेगी कि यह प्रकरण राज्य सरकार की शर्तों के अनुरूप है या नहीं।

उद्योग मंत्री ने शून्यकाल के दौरान सदन के सदस्य हरिमोहन शर्मा द्वारा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि इस औद्योगिक लीज भूमि के दुरूपयोग के संबंध में वर्ष 2014 में बनी कमेटी के आधार पर राज्य सरकार जन हित को ध्यान में रख कर निर्णय लेगी। उद्योग मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही वहां के आमजन व मजदूरों की परेशानियां दूर हो सकेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular