Hometrendingभजनलाल सरकार ने बढ़ाई गौशालाओं की अनुदान राशि

भजनलाल सरकार ने बढ़ाई गौशालाओं की अनुदान राशि

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com गोपालन और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत गौशालाओं में संधारित गौवंश के अनुदान में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। यह वृद्धि अक्टूबर माह से लागू होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। कुमावत ने कहा कि कि गौशालाओं को मिल रहे अनुदान में वृद्धि से गौशाला प्रबंधकों को लाभ मिलेगा साथ ही गौवंश को भी सहज सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आपको बता दें कि एक अक्टूबर से बढ़ने वाली अनुदान राशि के तहत बड़े गौवंश के लिए 40 रुपये के स्थान पर 44 रुपये और छोटे गौवंश के लिए 20 रुपये के स्थान पर 22 रुपये का अनुदान प्रतिदिन दिया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular