Hometrendingखबरदार! भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति होंगे चिन्हित, नवनियुक्‍त महानिदेशक सोनी ने कहा...             

खबरदार! भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति होंगे चिन्हित, नवनियुक्‍त महानिदेशक सोनी ने कहा…             

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के नवनियुक्त महानिदेशक बीएल सोनी ने कहा है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर ब्यूरो की पहुंच लोगों तक बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

आपको बता दें कि महानिदेशक बीएल सोनी ने बुधवार को एसीबी मुख्यालय में अपना पदभार संभाल लिया है। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि ब्यूरो में जो अच्छा काम हो रहा उसे जारी रखा जाएगा तथा तत्कालीन प्रकरणों के साथ इस पर बल दिया जाएगा कि कहां-कहां किस-किस कारण से भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों को चयनित किया जाएगा।

महानिदेशक सोनी ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण आमजन को कष्ट झेलना पड़ रहा है। उन बिन्दुओं पर सुझाव का मंतव्य रहेगा ताकि नीति में किस तरह बदलाव कर और अच्छा काम किया जा सके।

उन्‍होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विभाग से संबंधित समस्या को भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा ताकि जीरो टोलरेंस नीति की पालना करने के साथ और बेहतर तरीके से काम किया जा सके। सोनी ने कहा कि उन्होंने पांच वर्ष केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में भी काम किया था और वह अनुभव भी उनके काम आएगा। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में आने वाले हर प्रकरण पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular