Friday, April 24, 2026
Hometrendingहोली से पहले सफाई और सार्वजनिक प्रकाश व्‍यवस्‍था डांवाडोल, विधायक व्यास ने...

होली से पहले सफाई और सार्वजनिक प्रकाश व्‍यवस्‍था डांवाडोल, विधायक व्यास ने नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखते हुए होली के दौरान बीकानेर शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न रम्मतों, फाग उत्सव, हर्ष-व्यास डोलची खेल, फागणिया फुटबॉल सहित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को संधारित रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि होली के दौरान परम्परागत रूप से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी होती है। विभिन्न क्षेत्रों से भी लोग इन्हें देखने आते हैं, ऐसे में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर यह कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए और कहा कि नगर निगम द्वारा समूची व्यवस्था के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए, अधिकारी का नाम तथा मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे संबंधित अधिकारी से समन्वय किया जा सके।

निगम ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी

विधायक के निर्देशानुसार निगम द्वारा राजस्व अधिकारी श्योपत राम को समूची व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के लिए अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार, साफ-सफाई एवं चूने की लाइनिंग के लिए स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश पंवार तथा संबंधित स्वच्छता निरीक्षक एवं विभिन्न आयोजन स्थलों पर अग्निशमन यंत्र व्यवस्था के लिए अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह को नियुक्त किया गया। नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

इधर, शहर के अनेक क्षेत्रों में सफाई व रोड लाइट व्‍यवस्‍था चरमराई हुई है। नत्‍थूसर गेट निवासी निर्मल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हरोलाई हनुमान जी घाटी, गोविंद पैलेस से संसोलाव जाने वाली रोड क्षेत्र में सफाई व रोड लाइट व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त नहीं होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी निवासी शिव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सफाई व्‍यवस्‍था नियमित नहीं हो रही। सेक्‍टर चार सहित अनेक क्षेत्रों में कचरा संग्रहण वाहन भी पिछले कई दिनों से नहीं आ रहा। इस संबंध में जमादार से बात करने पर बताया कि एजेंसी की ओर से एक ही वाहन उपलब्‍ध कराया जा रहा है जिससे पूरा क्षेत्र कवर नहीं हो रहा। क्षेत्र के लोगों ने वाहनों की संख्‍या बढाने व खराब रोड लाइटें दुरुस्‍त कराने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!