Friday, April 24, 2026
Hometrendingचकगर्बी में अवैध कॉलोनियों पर गरजा बीडीए का बुलडोजर, भू-माफियाओं से मुक्‍त...

चकगर्बी में अवैध कॉलोनियों पर गरजा बीडीए का बुलडोजर, भू-माफियाओं से मुक्‍त कराई करोड़ों रुपए की जमीन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने आज ग्राम चकगर्बी की अराजीराज (सरकारी) भूमि पर एवं ग्राम चकगर्बी में बीडीए के स्वामित्व/अराजीराज भूमि पर विकसित/बसी हुई अवैध कॉलोनियों को हटाये जाने की कार्यवाही को अंजाम दिया है।

बीडीए की आयुक्‍त अपर्णा गुप्ता एवं सचिव कुलराज मीणा के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में ग्राम चकगर्बी चक 6 बीकेएम के मु.न. 94/22, 94/23, 94/24, 94/30, 94/31, 94/32 94/38, 94/39, 94/40, 95/17, 95/18, 95/19, 95/25, 95/26, 95/33, 95/34 में लगभग 340 बीघा भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कर रखी तार-बंदी, जाली, चारदीवारी, कच्चा पक्का निर्माण, कमरे, सडकें इत्यादि किये गये अवैध कब्जों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर जो अवैध बिजली के कनेक्शन लिये गये उसको हटवाने के लिये तहसीलदार बीकानेर को निर्देशित किया गया। मौके पर खाली करवाये गये उक्त सभी खसरों में बीडीए की भूमि पर बीकानेर विकास प्राधिकरण के स्वामित्व के बोर्ड/सूचना पट्ट लगाये गये व मौके पर स्थानीय निवासियों को उक्त अवैध कॉलोनियों में प्लाट नहीं खरीदने के लिये समझाईश की गई एवं गलत जानकारी के आधार पर जिन भूमाफियाओं के द्वारा प्लॉटों का बेचान किया गया है उनके विरूद्ध एफआईआर करवाने की सलाह दी।

जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 600 बीघा बीडीए की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है। ग्राम चकगर्बी में बीडीए का साईट ऑफिस बनाने की योजना है जहां पर आम लोगों की जानकारी के लिये हेल्प डेस्क भी बनाई जायेगी, जहां पर लोग बीडीए के अधिकार क्षेत्र की भूमि का सत्यापन कर सकेंगे एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा 24×7 गार्ड लगाने की योजना है, जो कि नियमित रूप से अतिक्रमण को हटाने का काम करेंगे। बीडीए की भूमि पर यूनिपॉल लगवाये जाने की योजना है जिससे बीडीए के स्वामित्व की भूमि की स्पष्टता रहेगी एवं कोई अतिक्रमी यूनिपॉल को आसानी से हटा नहीं सकें। आयुक्‍त के अनुसार, बीडीए के स्वामित्व वाली भूमि व अराजीराज भूमि पर चिंहित अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही निरन्तर चालू रहेगी।

अतिक्रमण हटाने गए दल में बीडीए के तहसीलदार मोतीलाल चोरोटिया, भागीरथ राम यादव, आकांक्षा गोदारा, कनिष्ठ अभियंता भव्यदीप, सरफराज, भू.अ. निरीक्षक राजकुमार चौधरी, प्रभुदयाल व होमगार्डस के नेतृत्त्व में गठित दो दल व राजस्व तहसीलदार राजकुमारी, हल्का पटवारी चकगर्बी विशालदीप, भू.अ. निरीक्षक शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!