Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीडीए कर्मचारी संघ के चुनाव 8 सितम्‍बर को, कार्यकारिणी बैठक में हुए...

बीडीए कर्मचारी संघ के चुनाव 8 सितम्‍बर को, कार्यकारिणी बैठक में हुए कई अहम निर्णय

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीडीए कर्मचारी संघ की कार्यकारणी की बैठक आज कार्यालय परिसर में हुई। बैठक में वर्तमान कार्यकारणी को भंग करने तथा संघ के चुनाव आगामी 8 सितम्‍बर को प्रातः 11:00 से 03:00 तक रखने का निर्णय किया गया। चुनाव के लिए नामांकन पत्र 03.09.2025 को सायं 03:00 बजे तक लिये जायेंगे तथा नामांकन वापसी 04.09.2025 को 04:00 बजे तक वापस लिये जा सकेंगे। इसके लिए चुनाव अधिकारी राहुल कड़वासरा वरिष्ठ विधि अधिकारी एवं महेन्द्र पंडित सहायक लेखाधिकारी द्वितीय होंगे।

बैठक में यूआईटी कर्मचारी संघ के नाम के स्थान पर बीडीए कर्मचारी संघ प्रतिस्थापित किये जाने का निर्णय लिया जो आगामी नवीन गठित कार्यकारणी इस प्रस्ताव पर प्रभावी कार्यवाही करेगी। कार्मिकों द्वारा कार्य दबाव तथा इन कारणों से कनिष्ठ सहायकों के रिक्त पदो पर नियुक्तियां / प्रतिनियुक्ति एवं संविदा के आधार इन पदों पर कार्मिक लगाये जाने से वर्तमान कार्मिकों के कार्यों में कमी आयेगी इसके लिए बीडीए प्रशासन को अवगत करवाने एवं बेवजह कार्मिकों के विरूद्ध एक तरफा अनुशासनात्मक कार्यवाही खोले जाने का पुरजोर शब्दों में कार्मिकों ने विरोध जताया। साथ ही बीडीए प्रशासन को इस तरह की कार्यवाही से पूर्व कार्मिकों को संघ के माध्यम से बुलाये जाने का मत व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्मिकों की पदोन्‍नति के मामलों में तेजी लाने का मुद्दा उठाया। बैठक में सदस्यों ने चुनाव सम्पन होने तकअश्विनी कुमार आचार्य को कार्यवाहक अध्यक्ष पद का कार्य यथावत सम्पादित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में निवर्तमान अध्‍यक्ष अश्विनी कुमार आचार्य, जितेन्द्र सिंह सेंगर, कनिष्ठ अभियन्ता विनित शीलू, कनिष्ठ अभियन्ता श्रवण चौधरी, संयुक्त सचिव आलोक सिंह ने विचार व्‍यक्‍त करते हुए कार्मिकों के वाजिब हकों एवं उनके प्रस्तुत वक्तव्यों/ मत का समर्थन किया। बैठक में कल्याण कोष के मो. शाहिद, विक्रम सिहाग एवं राहुल शर्मा ने भी विचार रखे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!