Tuesday, November 18, 2025
Hometrendingवैभव गहलोत की दावेदारी पर सचिव बंसल ने दिया बड़ा बयान

वैभव गहलोत की दावेदारी पर सचिव बंसल ने दिया बड़ा बयान

AdAdAdAdAdAd

जोधपुर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव-२०१९ के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रदेश में टिकट के दावेदारों की नब्ज टंटोलने का काम शुरू कर दिया है। इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत के लोकसभा चुनाव लडऩे से जुड़े सवाल पर बड़ा बयान दिया है। बंसल ने कहा है कि वैभव गहलोत को लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय पार्टी और कार्यकर्ता लेंगे। कार्यकर्ता जो कहेंगे, वही सर्वोपरि होगा।

शनिवार को बंसल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में देहात व शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक की। इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कराया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनने का अधिकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जिम्मे रहेगा।

बैठक में सचिव बंसल ने एक जैसी विचारधारा के कार्यकर्ताओं से समूह बनाकर मुलाकात की और उनकी राय जानी। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारी व विधायकों से भी मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस राजस्थान में 25 में से 25 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बंसल ने बताया कि जोधपुर देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल विधायक बन गए हैं, इस कारण पार्टी यहां भी जिलाध्यक्ष का नया विकल्प तलाश रही है। इसी तरह शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। यहां भी पार्टी जल्द निर्णय लेगी।

शराब पीने से मना किया तो रेस्टोरेंट में कर गए तोडफ़ोड़, केस दर्ज

सीईटी कॉलेज को बीटीयू का अटैच कॉलेज बनाने का मामला दर्ज

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!