Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingचाइनीज मांझे के वार से बैंककर्मी महिला जख्‍मी

चाइनीज मांझे के वार से बैंककर्मी महिला जख्‍मी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर स्‍थापना दिवस पर पतंगबाजी जोरशोर से चल रही है। इस बीच, चाइनीज मांझा भी अपना कहर बरपा रहा है। तमाम बंदोबस्‍तों के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग बदस्‍तूर हो रहा है। ताजा घटना बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड ब्रांच की कर्मचारी मोनिका व्यास पत्नी मुरली मनोहर व्यास के साथ हुई है।

मोनिका अपने घर से कार्यस्थल की ओर जा रही थी तो स्थानीय लाली बाई पार्क के पास मांझे के वार से उसकी दोनों आंखें की पलकें और नाक पर गहरा जख्म हो गया। इसके चलते वह गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद मंगल चंद आचार्य, लक्ष्मी नारायण जोशी उर्फ लालजी, राजा सूरदासानी, भागी व्यास ने तुरंत मोनिका को सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचाया वहां प्राथमिक उपचार होने के बाद उसे सुराना नर्सिंग होम और व्यास आई हॉस्पिटल में आंखों की पलक के ऊपर और नाक पर टांके लगाए गए। डॉ. एस. पी् व्यास ने बताया आंख की लीड पर चोट काफी गंभीर है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!