Hometrendingबैंक ऑफ बड़ौदा और बीकानेर व्यापार संघ ने आयोजित किया एमएसएमई आउटरीच...

बैंक ऑफ बड़ौदा और बीकानेर व्यापार संघ ने आयोजित किया एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा करणी इंडस्ट्रियल एरिया, रीको में बीकानेर व्यापार संघ के सहयोग से एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा नथूसर गेट शाखा के मुख्य प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने भाग लेने वाले उद्यमियों को संशोधित एमएसएमई वर्गीकरण, एमएसएमई इकाइयों को मिलने वाले विभिन्न लाभ, गारंटी सहित एवं बिना गारंटी वाले ऋण उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उद्यम संचालन में वित्तीय अनुशासन की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा की स्पेशलाइज्ड एमएसएमई शाखा, नत्‍थूसर गेट से अधिकारी अक्षय व्यास भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी उद्यमियों से संवाद करते हुए बैंक द्वारा एमएसएमई सेक्टर को दी जाने वाली विशेष सुविधाओं एवं सरल ऋण प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन करणी इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष विजय कुमार जैन (अग्रवाल पैकेजिंग इंडस्ट्रीज) एवं उपाध्यक्ष इमरान अली (जे. बी. स्टील्स) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर करणी इंडस्ट्रियल एरिया के प्रतिष्ठित उद्यमी अशोक गोयल (सुषमा ट्रेडिंग कंपनी), अंकुर जैन (अग्रवाल पैकेजिंग कंपनी), रितेश गुप्ता (शिवम इंटरप्राइजेज), सुनील राठी (महेश्वरी टाइल्स), श्याम चांडक (मां अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज), मूलचंद राठी (एम. एल. ग्रुप ऑफ कंपनीज), कर्मवीर गहलोत (के. जी. टाइल्स फैक्ट्री), नितेश गर्ग (लक्ष्मी उद्योग), राकेश सेठिया (रामजी फूड्स), रमेश जैन (मनीषा वूल्स) एवं तरुण रुपेला (बीकानेर पैकेजिंग) भी मौजूद रहे।

उद्यमियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दी जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम उद्योग जगत के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। बैंक प्रतिनिधियों ने भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का भरोसा दिलाया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular