Hometrendingमुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में क्‍लोथी क्‍यू का शुभारंभ, फ्री पिकअप व होम...

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में क्‍लोथी क्‍यू का शुभारंभ, फ्री पिकअप व होम डिलीवरी की मिलेगी सुविधा

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कपड़ों की ड्राइक्‍लीनिंग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित क्‍लोथी क्‍यू का मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में आज भव्‍य शुभारंभ हुआ। कॉलोनी की मुख्‍य रोड पर सरकारी डिस्‍पेंसरी के सामने स्थित क्‍लोथी क्‍यू के नए प्रतिष्‍ठान के शुभारंभ अवसर पर हिमांशु सियाग, गिरीश अग्रवाल, महेश, हुकम सिंह, भंवरलाल खिलेरी, गंगाबिशन डेलू सहित अनेक गणमान्‍य लोग मौजूद रहे।

प्रतिष्‍ठान के संचालक मनोज डेलू व संजय डेलू ने बताया कि क्‍लोथी क्‍यू के माध्‍यम से बीकानेर में प्रीमियम लॉन्‍ड्री सेवा शुरू की गई है। हमारे यहां ड्राइक्‍लीनिंग, वॉश एंड फोल्‍ड, वॉश एंड आइरन, शू क्‍लीनिंग, स्‍टीम आइरन, लॉन्‍ड्री बाई केजी की फ्री पिकअप एवं फ्री होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है।

उन्‍होंने बताया कि ड्राई क्लीनिंग सेवाओं की मदद से आप अपने महंगे, रेशमी और ऊनी कपड़ों को बिना रंग उड़ने और बिना सिकुड़े सुरक्षित तरीके से साफ करवा सकते हैं। आपको बता दें कि बीकानेर क्‍लोथी क्‍यू का यह दूसरा प्रतिष्‍ठान खुला है। इससे पहले पिछले महीने जयनारायण व्‍यास कॉलोनी में पहला प्रतिष्‍ठान खुला था।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular